डीडीहाट नगर में बाल महोत्सव की धूम
ग्लोरियल हाईस्कूल की ओर से रामलीला मैदान में तीन दिवसीय बाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। विधायक विशन सिह चुफाल ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि पलायन को रोकने के लिये अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत हैं। तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव के पहले दिन देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। नर्सरी के छात्रों ने ‘हम बच्चे भगवान का रूप’ गाने में बेहतरीन डांस प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। वहीं कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी, मछुआरा डांस और हिंदी गानों में छात्रों ने बेहतरीन प्रस्तुत दी। विद्यालय की प्रबंधक रेखा कापड़ी ने अतिथियों को सम्मानित किया। डीडीहाट यूथ सोसाइटी के द्वारा कार्यक्रमों को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र चुफाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही, मनोज शाह, भूपेश टम्टा, डीएस पांगती, कुंडल सिह कन्याल, खुशमन राणा सहित तमाम लोग मौजूद थे।