फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Diabetes foot rapidly spreading

तेजी से पांव पसार रहा डायबिटीज

Wed, 06 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Diabetes foot rapidly spreading
डायबिटीज - फोटो : अमर उजाला

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डायबिटीज के कारण, बचाव की थीम दी है। अब हर तीसरा व्यक्ति डायबिटीज से ग्रस्त होता जा रहा है। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में रोजाना डायबिटीज के पांच से सात तक नए केस सामने आ रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों को मिलाकर यह संख्या दस तक पहुंच रही है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के पैथालाजिस्ट डा. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शरीर में इंसुलिन की कमी और मीठा अधिक खाने से यह बीमारी होती है। शुरू में लोगों को बीमारी का पता नहीं चलता लेकिन बाद में यह शरीर के अन्य अंगों पर भी असर डालने लगता है। कुछ लोग तो इसका टेस्ट कराते ही नहीं हैं। डा. शर्मा ने बताया कि जिले में डायबिटीज के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि लोग खानपान, व्यायाम पर ध्यान नहीं देते। डायबिटीज से शुरुआती लक्षणों के बारे में उन्होंने बताया कि पहले वजन बढ़ने लगता है, भूख और प्यास ज्यादा लगती है, बार बार पेशाब जाने की इच्छा होती है, दिल की धड़कन बढ़ने लगती है। जब रोग ज्यादा बढ़ता है तो वजन कम होने लगता है, आंखों में कमजोरी आने लगती है, यह किडनी पर भी असर डालता है। उन्होंने कहा कि डायबिटीज से बचने के लिए लोगों को अपनी फूड हेविट बदलनी होगी। मीठे का प्रयोग कम करना चाहिए। नियमित व्यायाम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आईटीबीपी के जवानों को दी जाएगी जानकारी
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बृहस्पतिवार को आईटीबीपी 14वीं वाहिनी में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर जवानों को डायबिटीज के लक्षण, बचाव, इलाज की जानकारी दी जाएगी। पैथालाजिस्ट डा. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस समय जिस तरह की स्थितियां सामने आ रही हैं उसमें सबसे पहले लोगों को डायबिटीज के बारे में जागरूक करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed