फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dholakhole drinking water scheme damaged

ढोलखोली पेयजल योजना क्षतिग्रस्त

Sat, 07 Apr 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Sat, 07 Apr 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dholakhole drinking water scheme damaged
गौड़ीहाट में पेयजल लाइन ध्वस्त होने से मोटरसाइकिल से पानी भरकर लाते लोग - फोटो : अमर उजाला

गौरीहाट सहित पांच गांवों को पानी की सप्लाई करने वाली ढोलखोली पेयजल योजना बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण दो हजार की आबादी को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण तीन किमी दूर से बाइक के जरिए पानी ढो रहे हैं।

विज्ञापन


मूनाकोट विकासखंड के गौरीहाट, भंडाखोली, लम्तड़ा, उपर भटेड़ी, भट्टाड़ और सिरोड़ी के लिए बनी ढोलखोली पेयजल योजना बुधवार को हुई बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे इन गांवों के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी न होने से गौरीहाट के होटल व्यवसायी भी परेशान हैं।
विज्ञापन


यहां पर जल संस्थान के दो हैंडपंप पहले से ही खराब हैं। लोग व्यक्तिगत संसाधनों से तीन किमी दूर मजिरकांडा और बिषखोली से पानी ला रहे है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि पेयजल लाइन दुरुस्त करने को टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही लाइन को ठीक करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed