फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula, two houses damaged by rain in Munsyari

धारचूला, मुनस्यारी में बारिश से दो मकान टूटे

Wed, 22 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/मुनस्यारी Updated Wed, 22 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Dharchula, two houses damaged by rain in Munsyari
बारिश से टूटा लछीराम का मकान - फोटो : अमर उजाला

धारचूला और मुनस्यारी तहसील क्षेत्र में तेज बारिश का कहर जारी है। धारचूला नगर के ग्वालगांव वार्ड के अंतर्गत फुलबस्ती मोहल्ले में बुधवार सुबह लछीराम का मकान ध्वस्त हो गया। यह गरीब परिवार लंबे समय से अपने पैतृक आवास पर ही परिवार सहित रह रहा था। बारिश से मकान टूट गया और घर पर रखा राशन, कपड़े, बर्तन नष्ट हो गए। सौभाग्य से इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।

विज्ञापन


पीड़ित ने तत्काल घटना की जानकारी तहसीलदार आईबी मल्ल को दी। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक हुकम सिंह धामी क्षति का आकलन करने मौके पर गए हैं। प्रशासन इस गरीब परिवार के आश्रय की व्यवस्था में जुटा है।
विज्ञापन


वहीं, मुनस्यारी तहसील में मंगलवार रात तेज बारिश से समकोट निवासी तेज सिंह का चार कमरे का मकान ध्वस्त हो गया। घटना के समय परिवार के लोग मकान में नहीं थे। इस कारण हादसा होने से बच गया। घर में रखा सारा सामान नष्ट होने से इस गरीब परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। तहसील प्रशासन और आपदा कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी-धामीकुड़ा सड़क बंद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बारिश के दौरान मलबा आने से मुनस्यारी-धामीकुड़ा सड़क बंद हो गई है। क्षेत्र की जो दो सड़कें मलबा आने से बंद हुई थी, उनमें दोपहर बाद यातायात शुरू हो गया है। तेजम से होकरा और गिनीबैंड-होकरा सड़क से मलबा हटा दिया गया है। मुनस्यारी-धामीकुड़ा सड़क पर काफी मात्रा में कीचड़ पट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed