फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula, Munsyari investigated in the arms license

धारचूला, मुनस्यारी में दिए गए शस्त्र लाइसेंस की जांच हो

Thu, 29 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Dharchula, Munsyari investigated in the arms license
शस्त्र लाइसेंस की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने धारचूला और मुनस्यारी तहसील में पांच वर्षों के भीतर जारी किए गए शस्त्र लाइसेंस के औचित्य की जांच की मांग की है। भाजपा का आरोप है कि दोनों तहसीलों में पांच साल के भीतर 127 लोगों को शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए हैं, इनमें से कई लोग ऐसे हैं जो शस्त्र लाइसेंस के लिए पात्र नहीं हैं। कई लोगों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं। इस मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि इन शस्त्रों के बल पर विधानसभा चुनाव को प्रभावित किया जा सकता है।

विज्ञापन


भाजपा नेता जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि लाइसेंस देते समय नियमों को ताख पर रखा गया और यह सारा काम मुख्यमंत्री के इशारे पर हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए इस मामले की तत्काल जांच की जानी जरूरी है। यदि प्रशासन ने तत्काल कदम नहीं उठाया तो अगले चरण में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में यशोदा पांगती, हेमा थलाल, किशोर धामी, मखन राम, केदार सिंह लस्पाल, कमल कोरंगा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed