फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharana in Bangapani

दो सूत्री मांगों को लेकर बंगापानी तहसील में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dharana in Bangapani
अपनी मांगों को लेकर बंगापानीतहसील परिसर में धरना देते क्षेत्रवासी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
बंगापानी (पिथौरागढ़)। दो सूत्री मांगों को लेकर लोगों ने बृहस्पतिवार को धरना, प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें बंगापानी से मवानी-दवानी और आलम-दारमा को जोड़ने वाली सड़क पर पुल निर्माण और बरम में बिजली घर बनाने के लिए प्रयुक्त जमीन का मुआवजा उसकी स्वामिनी को देने की मांग की गई।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह दानू के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बंगापानी तहसील परिसर में ग्रामीणों ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्ष 2016 में मवानी-दवानी और आलम-दारमा के लिए निर्माणाधीन सड़क पर पुल स्वीकृत हुआ था। तब से पांच साल बाद भी पुल नहीं बनाया गया है। विभागीय लापरवाही के कारण लोगों को यातायात सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। वहीं पिटकुल की ओर से बरम में भवानी देवी की कृषि योग्य भूमि पर बिजली घर बनाने के तीन साल बाद भी जमीन का मुआवजा न देने पर नाराजगी जताई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान उमेश धामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह धामी, केदार धामी, प्रह्लाद धामी, रमेश धामी, भवानी देवी, सुनीता, पार्वती, कौशल्या आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed