{"_id":"56f968ed4f1c1bfa02f0036f","slug":"dg-bro-visits-gunji","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ के महानिदेशक ने किया गुंजी दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ के महानिदेशक ने किया गुंजी दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
गुंजी में बीआरओ के डीजी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक ले.जनरल सुरेश शर्मा इन दिनों कुमाऊं क्षेत्र में सड़कों की प्रगति का जायजा लेने निकले हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गुंजी का दौरा किया।
उन्होंने वहां कार्य कर रहे जवानों और अधिकारियों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी। इससे पूर्व उन्होंने टनकपुर में बीआरओ के अधिकारियों के साथ बैठक भी ली। इस मौके पर मुख्य अभियंता संजीव शर्मा, मेजर मनीष नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन