{"_id":"67a7a3c44fedb58f25002dd1","slug":"devendra-lal-verma-separated-mahakumbh-reached-home-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-123814-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महाकुंभ में बिछुड़ गए देवेंद्र लाल वर्मा पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महाकुंभ में बिछुड़ गए देवेंद्र लाल वर्मा पहुंचे घर
Sun, 09 Feb 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद लापता हुए पिथौरागढ़ के देवेंद्र लाल वर्मा घर वापस पहुंच गए हैं। उनके घर लौटने पर परिजनों में खुशी है। बीते 27 जनवरी को देवेंद्र लाल और उनके भाई प्रकाश वर्मा प्रयागराज गए थे। 28 जनवरी को संगम घाट पर स्नान करने के बाद दोनों बिछुड़ गए। प्रकाश वर्मा ने उन्हें आसपास ढूंढा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। काफी कोशिश के बाद भी जब वह नहीं मिले तो प्रकाश वर्मा निराश होकर घर लौट आए थे। देवेंद्र लाल के साथ में नहीं होने से परिजन काफी चिंतित थे। प्रकाश वर्मा ने बताया कि देवेंद्र लाल वर्मा अपने गांव पपदेव वापस आ गए हैं। उनके गांव पहुंचने पर उनके परिजनों सहित सभी ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन