{"_id":"5b5b5c1f4f1c1b49778b4b41","slug":"demonstration-of-women-s-castrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की जागृति कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। सड़क की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। इससे नाराज कॉलोनी की महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पवन पाटनी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे जागृति कॉलोनी की महिलाओं ने कहा कि कॉलोनी की गलियों में लगी अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे रात्रि में आवाजाही में दिक्कत होती है। शिकायत के बावजूद प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि नालियों और सड़कों की सफाई नहीं हो रही है। कई जगहों पर कूड़ा बिखरा रहता है।
विज्ञापन
इससे बीमारियों का खतरा बना है। प्रदर्शन करने के बाद महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम एसके पांडेय ने महिलाओं को रात्रि प्रकाश और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में माया भट्ट, सुषमा पांडे, मोहनी लोहनी, विरमा देवी, मंजू देवी, कविता उप्रेती, दुर्गा देवी आदि महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन