फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration of Ran community against BRO in Dharchula

Pithoragarh: धार्मिक भावनाएं आहत करने पर धारचूला में बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन, चीन सीमा पर धरने पर बैठे लोग

Sun, 03 Sep 2023 02:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Sun, 03 Sep 2023 02:52 PM IST
सार

लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और स्थानीय ग्रामीणों को सड़क निर्माण कार्य से हटाने से चीन सीमा से लगे व्यास घाटी के ग्रामीणों में गुस्सा है।

विज्ञापन
Demonstration of Ran community against BRO in Dharchula
व्यास घाटी के नाबी (10500 फुट) में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण

विस्तार

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए रं समुदाय के लोगों ने बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने इस संबंध में एसडीएम दिवेश शासनी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष दीपक रोंकली के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि एक सितंबर को गुंजी में तैनात बीआरओ के 65 आरसीसी ग्रेफ के कमांडिंग अधिकारी से पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल, प्रधान सनम नबियाल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, जीवन रोंकली और राजेंद्र नबियाल सहित कई ग्रामीण मिलने पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों को कार्य से निकालने और भारी संख्या में बाहरी मजदूरों को नोटिफाइड क्षेत्र में लाए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन


आरोप है कि कमांडिंग अधिकारी ने ग्रामीणों से दुर्व्यवहार किया एवं धार्मिक मान्यताओं को लेकर भी टिप्पणी करते हुए उनकी भावनाओं को आहत किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान महासचिव दिनेश चलाल, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, खुशाल गर्खाल, अरविंद रोंकली, नारायण दरियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, नृप गर्ब्याल, अश्विनी नपलच्याल समेत कई लोग मौजूद रहे। इधर एसडीएम दिवेश शाशनी ने बताया कि बीआरओ के उच्चाधिकारियों से वार्ता हुई है। रविवार को गुंजी में ग्रामीणों के साथ वार्ता कर मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: देरी से विदा होगा मानसून, महीनेभर में अधिकतर जिलों में हो सकती है कई दौर की बारिश

चीन सीमा पर क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण
जनजाति समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और स्थानीय ग्रामीणों को सड़क निर्माण कार्य से हटाने से चीन सीमा से लगे व्यास घाटी के ग्रामीणों में गुस्सा है। शनिवार को गुंजी, नपलचु, रोकांग और कुटी गांव के ग्रामीण गुंजी और नाबी के बीच चेनयम नामक जगह पर क्रमिक अनशन में बैठ गए। ग्रामीणों ने बीआरओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल ने बताया कि जब तक बीआरओ के ओसी माफी नहीं मांगते हैं क्रमिक अनशन जारी रहेगा। वहां मदन नबियाल, प्रधान सनम नबियाल, प्रकाश नबियाल, अंजू रोंकली सूरज गुंज्याल, प्रधान नरेंद्र नपलच्याल, हरीश कुटियाल, पुनीत कुटियाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed