{"_id":"64a6f79840eb310a7f031ff4","slug":"demonstration-of-people-of-seraghat-troubled-for-water-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-1499-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पानी के लिए परेशान सेराघाट के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पानी के लिए परेशान सेराघाट के लोगों का प्रदर्शन
Thu, 06 Jul 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
सेराघाट में पानी के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सेराघाट के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से 1500 की आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को तहसील बंगापानी के सेराघाट में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकत्र होकर बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी लगाए। उन्होंने कहा कि सेराघाट मोटर मार्ग खोलते समय बीआरओ ने जल संस्थान की सेराघाट पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुए एक सप्ताह का समय हो गया है।
बारिश में भी उन्हें पानी जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। घर के सभी सदस्यों को दूर स्थित जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। विभाग को सूचित करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालाें में जोहार सिंह, जानकी देवी, तारा देवी, भावना देवी, मंजू देवी, खड़क सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरीश सिंह, मंजू देवी, गीता देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
--
गलाती में एक सप्ताह से नहीं आ रहा पानी
धारचूला(पिथौरागढ़)। धारचूला के गलाती में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत नागालिंग (गलाती) में नलों में पानी नहीं आने से लगभग 1200 की आबादी जल संकट से जूझ रही है। लोगों को हैंडपंप और नदी-नालों से पानी जुटाना पड़ रहा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह नगन्याल ने बताया कि नलों में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। परिवार के सदस्यों का सुबह से शाम तक पानी की आपूर्ति करने में ही समय चला जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र जल संकट का समाधान करने की मांग की है। संवाद