फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration in Gunji Manela against Heli Yatra

Pithoragarh News: हेली यात्रा के विरोध में गुंजी मनेला में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Gunji Manela against Heli Yatra
धारचूला के गुंजी में हेली यात्रा के विरोध में रैली निकालते लोग। स्रोत: ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास जनजाति संघर्ष समिति, होम स्टे संचालक और टैक्सी यूनियन ने पर्यटन विभाग की ओर से संचालित हेली यात्रा के विरोध में गुंजी मनेला में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्थानीय एकता जिंदाबाद और पर्यटन विभाग मुर्दाबाद के नारों के साथ रैली निकाली।
विज्ञापन

शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के साथ ही स्थानीय ग्रामीण गुंजी 10500 फुट की ऊंचाई पर एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ रैली निकाली। इस दौरान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नबियाल ने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद सरकार ने हेली यात्रा में रोक नहीं लगाई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि पर्यटन विभाग बिना पंजीकरण के बाहरी वाहनों के जरिये यात्रियों को यात्रा करा रहा है जिससे स्थानीय हित प्रभावित हो रहे हैं और लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने यात्रा को बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed