फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration by keeping the dead body at the collectorate gate

Pithoragarh News: कलक्ट्रेट गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by keeping the dead body at the collectorate gate
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट के गेट पर चनर राम का शव रखकर धरना प्रदर्शन करते भीम आर्मी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बेड़ा गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के समझाने पर मृतक के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

नामकरण की दावत में गए बेड़ा गांव निवासी चनर राम (42) की हत्या कर शव गांव में ही पानी की टंकी के पास फेंका गया था। बृहस्पतिवार को राजस्व टीम ने इस मामले में तीन संदिग्धों से पूछताछ की थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद भीम आर्मी कार्यकर्ता चनर राम के शव को उठाकर कलक्ट्रेट ले गए जहां उन्होंने शव को कलक्ट्रेट गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हत्या के मामले में राजस्व पुलिस ने लापरवाही बरती है। मृतक के भाई मोहन राम ने इस मामले में खितोली के दो लोगों के खिलाफ चनर राम की हत्या करने की नामजद तहरीर दी थी। बावजूद इसके राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रदर्शन को देखते हुए एडीएम एफआर चौहान और एसडीएम अनुराग आर्या मौके पर पहुंचे और उन्होंने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
रेगुलर पुलिस को सौंपी मामले की जांच
पिथौरागढ़। चनर राम की मौत के मामले की जांच राजस्व पुलिस ने रेगुलर पुलिस को सौंप दी है। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सहयोग के लिए पुलिस और एसडीएम भी गए। शव का पोस्टमार्टम भी कर दिया है। एक संगठन आंदोलन कर रहा है। मृतक के परिजन इस आंदोलन में शामिल नहीं थे। हमने दाह संस्कार के लिए कह दिया है। साथ ही उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा भी दिलाया है। इस मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है।

-एएफआर चौहान, अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़।
चनर राम की हत्या हुई है। इस मामले में राजस्व पुलिस और तहसीलदार का रवैया ठीक नहीं है। परिवार को डराने की कोशिश की गई है। इस मामले नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भीम आर्मी बड़ा आंदोलन करेगी। इसके लिए संगठन के अन्य पदाधिकारी भी पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं।
-गोविंद बौद्ध, कुमाऊं मंडल संयोजक भीम आर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed