फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration against making Bedinagar-Bhattigaon road a NH

Pithoragarh News: बेड़ीनाग-भट्टीगांव सड़क को एनएच बनाने के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 11 Mar 2025 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 11 Mar 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against making Bedinagar-Bhattigaon road a NH
बेड़ीनाग में एनएच के विरोध में प्रदर्शन करते भट्टीगांव के ग्रामीण। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पीएमजीएसवाई की बेड़ीनाग-भट्टीगांव सड़क को एनएच का दर्जा देने की सुगबुगाहट होते ही इसका विरोध शुरू हो गया है। भट्टीगांव के ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच बनने से वे भूमिहीन हो जाएंगे। इसके अलावा एनएच का निर्माण होने पर सैकड़ों पेड़ कटेंगे जो पर्यावरण को भी प्रभावित करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को भट्टीगांव के ग्रामीणों ने कन्नागैर बाईपास पर एकत्र होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भट्टीगांव सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। एनएच बनने से क्षेत्र के कई परिवार भूमिहीन हो जाएंगे। वहीं विभाग ने एनएच के दायरे में आने वाले सैकड़ों हरे पेड़ों को काटने के लिए निशान लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएच बनने से जीजीआईसी भी खतरे की जद में आएगा। साथ ही कई प्राकृतिक जल स्रोतों का अस्तित्व भी पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने दो-टूक कहा कि बेड़ीनाग-भट्टीगांव सड़क को किसी भी कीमत में एनएच नहीं बनाने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में एसके चन्याल, किशन राम, रमेश राम, पवन कुमार, राजू राम, विजय कुमार, जयंती देवी, पूजा देवी, मालती देवी, रमा देवी, हंसी देवी, मंजू देवी सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed