फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration against communication companies

संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 05 Sep 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 05 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against communication companies
संचार अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते युवक कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक बार फिर सरकारी और निजी दूरसंचार कंपनियों के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि संचार कंपनियां बेहतर नेटवर्क देने के नाम पर उपभोक्ताओं पर गुमराह कर रही हैं। इससे पहले भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता तीन बार संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि लगातार विरोध दर्ज कराने के बाद भी दूरसंचार कंपनियां ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीर नहीं हैं। 4जी नेटवर्क के नाम पर 2जी नेटवर्क दिया जा रहा है। 10 बार मिलाने के बाद भी फोन नहीं मिलता, फोन मिलता है तो बीच में कट जाता है। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो दूरसंचार कंपनियों के खिलाफ उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन


संगठन के लोकसभा महासचिव करन सिंह ने कहा कि संचार कंपनियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन को छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनीष सामंत ने समर्थन दिया। प्रदर्शन में शुभम बिष्ट, कमलेश दानू, पारस महर, दीपक जोशी, कमल भंडारी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed