{"_id":"5f6ce0378ebc3e20382cc294","slug":"demands-of-health-staff-pithoragarh-news-hld3981242106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति और वेतनवृद्धि की मांग को स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति और वेतनवृद्धि की मांग को स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सं?
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़/लोहाघाट। वेतन वृद्धि और पदोन्नति की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आक्रोशित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिला अस्पताल में एकत्र हुए। उन्होंने यहां स्वास्थ्य विभाग और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगा प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह लंबे समय से पदोन्नति और वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से आंदोलित हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सुरेश बिष्ट, रोशन भूपेंद्र, देव सिंह, कुंडल शंकर, ममता, माया, दीपा मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर लोहाघाट के उप जिला अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने दीपक बिष्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की अनदेखी की जा रही है। वह लंबे समय से 42 सौ ग्रेड पे देने, अन्य विभागों की तरह पदोन्नति और यूनिफार्म, स्वच्छक को बारिश के लिए कपड़े आदि देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में बीएल फिरमाल, सचिन कुमार, सोमपाल, संदीप वर्मा, बसंती देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।