फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demands by Businessman of Jhualaghat

झूलापुल पर कोरोना रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demands by Businessman of Jhualaghat
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। व्यापार संघ ने नेपाल से आवागमन शुरू करने के लिये कोविड नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की है। व्यापार संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा के बाजार कोरोना की दूसरी लहर के बाद फिर से ठप हैं। राज्य सरकार ने नेपाल से भारत आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता को समाप्त नहीं किया है।
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से कोविड कर्फ्यू में ढील का फायदा सीमांत के व्यापारियों को नहीं मिल रहा है। नेपाल से आने वाले लोगों को अभी भी पुल पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से नेपाल के लोग झूलाघाट की मंडी में खरीदारी करने नहीं आ रहे हैं। व्यापार चौपट होने से व्यापारी परेशानी में हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी ने बताया कि कोरोना की पहली लहर में भी यहां का व्यापार 18 माह तक ठप रहा।
सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन हजार रुपये का झुनझुना प्रत्येक व्यापारी को थमा दिया। आज दो माह बाद फिर से यहां का व्यापार ठप हो गया है। व्यापारी बैंकों का ऋण तक नहीं दे पा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और पेयजल मंत्री को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजकर दोनों देशों के सीमावर्ती जिलों में कोरोना मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए आरटीपीसीआर जांच की अनिवार्यता बंद करने की मांग की है।
व्यापारियों ने कहा बैंकों के ऋण को लंबे समय में जमा करने की छूट के साथ ही प्रत्येक व्यापारी को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
इनमें सचिव लवदेव भट्ट, भैरव पंगरिया, दशरथ खड़ायत, डब्बू कलखुड़िया, मो. अय्यूब, मोहन भट्ट, दिनेश गड़कोटी, जगदीश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed