फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to start heli service from Dharchula

Pithoragarh: धारचूला से हेली सेवा शुरू करने का मांग, ग्रामीण बोले- स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

Thu, 27 Feb 2025 03:51 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Feb 2025 03:51 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के लोगों ने उड़ान योजना के तहत धारचूला से भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन
Demand to start heli service from Dharchula
heli service - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के लोगों ने उड़ान योजना के तहत धारचूला से भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग की है। धारचूला चीन और नेपाल सीमा से लगता है। यहां से पिथौरागढ़ 96 किलोमीटर दूर है। इसमें तीन घंटे से अधिक समय लग जाता है। हल्द्वानी पहुंचने में साढ़े 10 घंटे लगते हैं। तहसील क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं जिनकी दूरी 35 से 60 किलोमीटर है। ऐसे में इन लोगों के लिए सफर और अधिक लंबा हो जाता है।

विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने धारचूला से भी जिला मुख्यालय और हल्द्वानी के लिए हेली सेवा शुरू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उड़ान सेवा शुरू होने से आदि कैलाश, ओम पर्वत, पंचाचूली और नारायण आश्रम के पर्यटक के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


दारमा घाटी में 14 ग्राम हैं। प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर, दानवीरा जसुली शौक्यानी दताल स्मृति स्थल सहित कई धार्मिक स्थल यहां हैं। प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक दर्शन करने यहां आते हैं। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।- करन सिंह ग्वाल, अध्यक्ष दीलिंग दारमा सेवा समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला तहसील मानसून में आपदा  की दृष्टि से अतिसंवेदनशील है। सरकार को हेली सेवा का संचालन शीघ्र करना चाहिए।- गुमान सिंह बिष्ट, अध्यक्ष अनवाल समुदाय।


उड़ान सेवा शुरू होने से समय बचत होगी। जन सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धारचूला से हेलीकॉप्टर का संचालन बेहद जरूरी है।- दीपक सिंह रोंकली, पूर्व अध्यक्ष रं कल्याण संस्था धारचूला।

धारचूला सीमांत क्षेत्र है। यहां से उड़ान शुरू होने से आपातकाल में ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। पिथौरागढ़ और हल्द्वानी के लिए हेली सेवा शुरू की जानी चाहिए। - भूपेंद्र थापा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल धारचूला।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed