{"_id":"6508857b91a1d2cc61092ac8","slug":"demand-to-start-air-service-from-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-4683-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से हवाई सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से हवाई सेवा शुरू करने की मांग
Mon, 18 Sep 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक चंद्रा पंत देहरादून में सीएम से मुलाकात करते हुए। स्रोत: स्वयं
पिथौरागढ़। पूर्व विधायक चंद्रा पंत ने पिथौरागढ़ विधानसभा की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम घोषणा में शामिल पांडेगांव पुल से न्यू सेरा तक नाले को कवर करते हुए सड़क का निर्माण करने की मांग की। पंत ने हवाई सेवा शुरू कराने और निराड़ा से चैसर तथा चंडाक से धारी सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग रखी। सीएम से शिष्टाचार भेंट के दौरान भाजपा नेता सौरभ पंत ने रोजगार, पर्यटन और खेल को लेकर चर्चा की और विभिन्न योजनाओं पर उचित कार्यवाही करने की मांग की। संवाद
--
नैनीसैनी सड़क की मरम्मत की मांग
पिथौरागढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम रीना जोशी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नैनीसैनी सड़क की स्थिति काफी खराब है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर सड़कों पर डामरीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने हवाई अड्डे और आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क पर भी डामरीकरण कराने की मांग की। डीएम ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। संवाद