{"_id":"6851a60813f9f8b0b90f7a3b","slug":"demand-to-solve-the-problem-of-water-logging-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-129189-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जल भराव की समस्या दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जल भराव की समस्या दूर करने की मांग
Tue, 17 Jun 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क बदहाल है। जगह-जगह नालियों के चोक होने से बारिश होते ही सड़क पर जलभराव हो रहा है। ऐसे में लोगों को आवाजाही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल भराव की समस्या को दूर करने की मांग की है।
क्षेत्र के मोहित जोशी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा है जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क में निर्माण के समय से ही जल भराव की समस्या बनी थी। लंबे संघर्ष के बाद पिछले साल सड़क सुधारीकरण का कार्य किया गया था। तब विभाग ने पानी निकासी के लिए कई जगह स्क्रबर बनाए गए थे लेकिन वर्तमान में सभी बंद हो गए हैं।
इससे सड़क किनारे रहने वाले लोगों को बरसात में जलभराव का डर सता रहा है। लोगों ने कहा है कि यदि बंद स्क्रबर को नहीं खोला गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह भंडारी, रविंद्र सिंह भंडारी, कमल ओझा, सुनील भट्ट आदि थे। संवाद