फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to do land registry and marriage registration as before

Pithoragarh News: भूमि रजिस्ट्री और विवाह पंजीकरण पूर्व की भांति करने की मांग

Mon, 03 Mar 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demand to do land registry and marriage registration as before
डीडीहाट में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भूमि की रजिस्ट्री और विवाह पंजीकरण को पूर्व की तरह अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों से कराने की मांग को लेकर डीडीहाट बार संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

संघ अध्यक्ष आरएस चौहान के नेतृत्व में एसडीएम खुशबू पांडे के माध्यम से भेजे ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने सरकार से यूसीसी में भूमि रजिस्ट्री, विवाह पंजीकरण के बनाए गए नए नियमों को हटाने और यूसीसी में वकीलाें, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं की आईडी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि भूमि की खरीद व बिक्री, दाननामा, विवाह पंजीकरण एक विधिक दस्तावेज हैं। इनमें अधिवक्ताओं की मौजूदगी आवश्यक है। यूसीसी लागू होने के बाद भूमि की खरीद बिक्री, विवाह पंजीकरण आदि को सीएससी सेंटर से कराने का प्रावधान है, जो विधि सम्मत नहीं है। अधिवक्ताओं ने सीएम से मांगों को शीघ्र लागू करने की मांग की है। उन्होंने ऐसा नहीं करने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता रमेश ज्याला, डीएस बोरा, टीएस जंगपांगी, बीएस देउपा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed