फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand Of OLD Pension

पिथौरागढ़: पुरानी पेंशन के लिए कर्मियों ने भरी हुंकार

Tue, 14 Feb 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Demand Of OLD Pension
लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली के राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) ने नई पेंशन को कर्मचारियों के भविष्य पर खतरा बता इसके खिलाफ हुंकार भरी है। बीआरसी परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता ने 26 फरवरी को हल्द्वानी में प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

एनएमओपीएस के जिला मंत्री प्रकाश तड़ागी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है लेकिन उन्हें इस अधिकार से वंचित किया जा रहा है। नई पेंशन योजना शिक्षक-कर्मियों के भविष्य से खिलवाड़ है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी ने कहा कि सरकार कर्मियों के एनपीएस में जमा रकम को शेयर बाजार में लगा कर्मियों के भविष्य को दांव पर लगा रही है। ब्लॉक संयोजक नरेश जोशी ने संचालन किया।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट संघ के जिला मंत्री डॉ. सतीश पांडेय, नलकूप सिंचाई खंड के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नीलम उप्रेती, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल, पूर्व अध्यक्ष कुंवर प्रथोली, प्रकाश सिंह बोहरा, सुनील पांडेय, नगेंद्र जोशी, शंकर सिंह अधिकारी, संजय कुमार, प्रदीप ढेक, सामश्रवा आर्य, रोशन विश्वकर्मा, प्रेम टम्टा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनएमओपीएस के ब्लॉक अध्यक्ष बने नरेश
लोहाघाट (चंपावत)। एनएमओपीएस की लोहाघाट ब्लॉक कार्यकारिणी गठित की गई जिसके लिए शिक्षक नरेश जोशी अध्यक्ष, फार्मासिस्ट प्रेम राम टम्टा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिक्षक नवीन चंद्र पांडेय मंत्री बनाए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन के लिए कर्मियों की आवाज को बुलंद करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed