{"_id":"640e0746f029bf7d380e81d9","slug":"demand-for-water-supply-pithoragarh-news-c-8-1-79426-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पानी के लिए सड़क पर उतरे उडियारी के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पानी के लिए सड़क पर उतरे उडियारी के ग्रामीण
Sun, 12 Mar 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से 10 किमी दूर उडियारी गांव के ग्रामीणों ने पानी के लिए जल निगम का पुतला फूंक चक्का जाम लगाया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान जल्द न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
उडियारी की ग्राम प्रधान दीपा के नेतृत्व में एकजुट ग्रामीणों ने रविवार को उडियारी नौलिंग गेट के पास खाली बर्तन लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। वहां पहुंचे लोगों ने हल्द्वानी-बेड़ीनाग-थल सड़क पर डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया। उन्होंने जल निगम और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि जल निगम गंगोलीहाट ने सत्रह करोड़ रुपये की लागत से बरड़गाड़-उडियारी पेयजल योजना बनाई थी लेकिन एक वर्ष बाद भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सका।
उनका आरोप है कि योजना से गुपचुप तरीके से अन्य गांवों की लाइन को जोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल की समस्या विधायक के जल निगम के अधिकारियों को बताने के बाद भी समस्या नहीं सुलझी। प्रदर्शन में उप प्रधान नंदन सिंह, पूर्व प्रधान मनोज सानी, भुप्पी कार्की, हरीश चुफाल, राजेंद्र महरा, भूपेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, हयात सिंह, नंदन सिंह, राधा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
जल निगम ने दिया पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व पहुंचे पुलिस बल ने ग्रामीणों से जाम खोलने की अपील की। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जल निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर ही जाम खोलने की बात कही। तभी मौके पर पहुंचे जल निगम के एई मनोज कुमार ने ग्रामीणों को एक माह के भीतर पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने इसका लिखित आश्वासन लिया। तभी ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे के बाद चक्का जाम खोला। वहां लगे डेढ़ घंटे के चक्का जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सर्वाधिक दिक्कत लंबी दूरी पर जाने वाले वाहनों में सवार लोगों को हुई। किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर जाम खोला गया।
पानी के अवैध कनैक्शन देने का आरोप
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम ने चौकोड़ी में पेयजल कनेक्शन देने पर रोक लगाई है। इसके बाद भी गुपचुप तरीके से पेयजल कनेक्शन दिए गए। उन्होंने अवैध कनेक्शनों को हटाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत घर में बैठक की। इसमें जल निगम और सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। निर्णय लिया कि पेयजल के लिए संघर्ष समिति बनाकर अगली रणनीति तय की जाएगी।