फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Teacher Bharti

बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने की नियुक्ति की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demand For Teacher Bharti
पिथौरागढ़। प्रदेश में मुख्यमंत्री के बदलने के बाद बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों में नियुक्ति को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने नियुक्ति की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सीएम पुष्कर धामी ने विपक्ष में रहने के दौरान बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के साथ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया था। अब वह प्रशिक्षित बेरोजगारों की नियुक्ति कराकर सालों से चल रही मांग को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार जिलाध्यक्ष गणेश धामी के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि शासन ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रत्येक विद्यालय में सौ छात्र संख्या का आधार तय किया है। जो प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए तर्कसंगत नहीं है।

उन्होंने प्रत्येक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति वर्षवार वरिष्ठता के आधार पर करने, प्रत्येक विद्यालय में खेल और शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय बनाकर गणित, हिंदी की तर्ज कर लागू करने, बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए विज्ञप्ति निकालने, उसमें आयु सीमा में छूट देने की मांग की है। इस मौके पर मनोज भंडारी, संतोष बिष्ट, मधु मेहरा, संतोष चंद, महिपाल भंडारी, तारा, दीपक मेहता, प्रकाश भंडारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed