{"_id":"60b67db08ebc3e7ffa1cdcd3","slug":"demand-for-sbi-in-gunji-pithoragarh-news-hld426280981","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंजी में एसबीआई शाखा समय पर खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंजी में एसबीआई शाखा समय पर खोलने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-चीन व्यापार समिति ने भारत-चीन व्यापार मंडी गुंजी में स्थापित स्टेट बैंक शाखा को समय से खोलने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भेजा है।
भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रौंकली के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम के माध्यम से भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि भारत-चीन सीमा में स्थित गुंजी मंडी में एसबीआई शाखा खुलने से भारत-चीन व्यापारियों सहित सीमांत के सात गांव, सेना, अर्द्धसैनिक बलों की जवानों को लाभ मिल रहा है।
इस शाखा से सीमा के अंतिम गांव तक बैंकिंग सेवा से जुड़ा है। ऐसे में बैंक शाखा खुलने में देरी नहीं होनी चाहिए। जीवन ने बताया कि पिछले वर्ष भी कोविड के कारण बैंक ने कोई रुचि नहीं दिखाई थी।
विज्ञापन
बार-बार पत्राचार के बाद ही बैंक खुल पाया लेकिन इस बार देरी नहीं होनी चाहिए। पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक नबियाल, रं कल्याण संस्था के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने व्यापारियों का समर्थन किया।
कहा कि कोविड के कारण इस दशकों पूर्व के पारंपरिक व्यापार के व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। व्यापारियों का सामान चीन में फंसा है। इससे अब खाद्य पदार्थ वहीं बर्बाद हो चुका है। व्यापारियों को चीन में दुकानदारों के दो साल के किराए का भुगतान भी करना है।
ऐसे में मूल गांवों में रहकर अपने बैंक लोन आदि का लेन-देन को गुंजी एसबीआई शाखा खुलना जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में समिति के महासचिव दिनेश गुंज्याल, चक्र सिंह गर्ब्याल आदि रहे।