फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Road in Rural Didihat

घिमाली-बगजीबला सड़क निर्माण की मांग तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demand For Road in Rural Didihat
घिमाली-बगजीबला सड़क निर्माण की मांग के लिए लोनिवि के ईई से मुलाकात करते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। घिमाली से बगजीबला सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2018 में सड़क निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद भी आज तक सर्वे कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शनिवार को लोनिवि कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ईई को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि घिमाली सड़क से बगजीबला, गोदीगैरा, नूनीगैरा गांवों को जोड़ने के लिए राज्य योजना से प्रथम चरण की स्वीकृति 2018 में मिल गई है। अभी तक लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए सर्वे कार्य भी नहीं किया है।
विज्ञापन

तीन किमी स्वीकृत इस सड़क के लिए विभाग किसानों के आपत्ति लगाने की बात कर रहा है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि किसानों ने सड़क निर्माण के लिए 27 नवंबर 2019 को ही विभाग को अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के ईई जीसी थपलियाल का कहना है कि सड़क सर्वे के लिए मंजूरी मिल चुकी है। सड़क कटिंग में आने वाली नाप भूमि के मुआवजे के लिए शीघ्र ही अमीन और फिल्ड कर्मचारियों को गांव में भेजा जाएगा। इस मौके पर महेश चंद्र जोशी, भूपाल सिंह, हीरा सिंह, लक्ष्मण सिंह, खुशाल राम, सुरेश प्रसाद, दीपक जोशी, मोहन सिंह, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed