फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Road in gangolihat

Pithoragarh News: सड़क के लिए होगा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

Sun, 20 Aug 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Demand For Road in gangolihat
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विकासखंड में पातालभुवनेश्वर-नानीशीतला-भूल और अध्याली-चामाचौड़ तक नौ किमी लंबी सड़क नहीं बन सकी है। दर्जनों गांवों के लोग दशकों से यह मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने तीन माह में सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। इसके लिए ग्रामीण वर्ष 2014 में भी चुनाव बहिष्कार कर चुके हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दीवान सिंह दशौनी और स्व. चंचल सिंह रावल का गृहक्षेत्र होने के बाद भी सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को दो से सात किमी तक पैदल चलने में परेशानी हो रही है। मरीजों को डोली के सहारे सड़क तक लाना पड़ रहा है। ग्रामीण जरूरी सामान भी मुश्किल से ला पाते हैं। वहां रहने वाली करीब ढाई हजार की आबादी बारिश में सबसे अधिक परेशान रहती है। क्षेत्रवासी वर्ष 1963 से पातालभुवनेश्वर-दौलावालिया, नानीशीतला-सीमायल-भूल की अध्याली-चामाचौड़ सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह तहसील, जिला प्रशासन, जिला पंचायत, सचिवालय स्तर, मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय तक कई पत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन




दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव तक सड़क न पहुंचना चिंताजनक है। हर स्तर पर 54 बार मामले को उठाने के बावजूद सड़क नहीं बन सकी है। इसके लिए पहले भी चुनाव का बहिष्कार किया जा चुका है। इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। - दिवाकर रावल, जिला पंचायत सदस्य, पीपली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। इसके बावजूद सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं हो सकी। जनप्रतिनिधियों ने भी सड़क निर्माण के लिए कोरे आश्वासन दिए हैं। ग्रामीणों की समस्या सुलझाने के लिए किसी के पास समय नहीं है। - उमेद सिंह, पुत्र स्व. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह दशौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed