फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for road construction from Chitgal band to Agron

चिटगल बैंड से अग्रोन तक सड़क निर्माण की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demand for road construction from Chitgal band to Agron
चिटगल-अग्रौन सड़क की मांग को लेकर ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। चिटगल बैंड से अग्रौन तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई को पत्र दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वह लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण नहीं हो सका है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोनिवि खंड बेड़ीनाग के ईई विनोद सिन्हा को दिए पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि वह लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। चिटगल बैंड से अग्रोन की दूरी तीन किमी है। इसके बावजूद सड़क न होने के कारण लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क न होने के कारण ग्रामीण बीमार और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा रास्ते के दुर्गम होने के कारण मरीजों को सड़क तक पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की है। इस मौके पर रोशन कुमार पंत, हरीश चंद्र पंत, नीरज पंत, प्रकाश जोशी, हिमांशु पंत, राजेश पंत, संतोष पंत, नीरज कुमार पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed