{"_id":"61ccacd322d35e3a1f01c1e0","slug":"demand-for-road-conectivity-in-jaykot-pithoragarh-news-hld4492838123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकोट के ग्रामीणों ने सड़क, संचार की सुविधा नहीं मिलने पर दी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकोट के ग्रामीणों ने सड़क, संचार की सुविधा नहीं मिलने पर दी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जयकोट के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धारचूला विकासखंड के जयकोट के ग्रामीणों ने सड़क और संचार की सुविधा के लिए पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि आखिरकार सरकार ऐसी कौन सी दुविधा में है कि गांव को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
जयकोट के आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को भूपेश बिष्ट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में सरकार और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्ष 2014 में गस्कू- कुरीला 12 किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ लेकिन निर्माण आज तक पूरा नहीं हो पाया है। गांव में संचार सुविधा बदहाल होने से लोग परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इससे मनरेगा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
कहा कि सड़क न होने के कारण उनको 900 रुपये में मिलने वाले रसोई गैस सिलिंडर के लिए 1500 से दो हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि इससे पूर्व भी वह कई बार आंदोलन कर चुके हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने और आगामी विस चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। वहां रुकुम सिंह, हरीश बिष्ट, धर्मेंद्र जागरी, पुष्कर सिंह, देवेंद्र सिंह, हरदेव मेहता, चंद्र प्रकाश जोशी आदि थे।