फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for disclosure of Pradeep's death case, then candle march taken out

Pithoragarh News: प्रदीप की मौत के मामले का खुलासा करने की मांग, फिर निकाला कैंडल मार्च

Thu, 06 Nov 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Nov 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for disclosure of Pradeep's death case, then candle march taken out
मदकोट में कैंडल मार्च निकालते क्षेत्र के लोग। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के पातों निवासी प्रदीप सिंह दरियाल की हत्या की आशंका जताते हुए मदकोट क्षेत्र के लोगों ने हत्यारोपियों का पता लगाने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मदकोट क्षेत्र के लोगों ने मृतक की मां सीता देवी और पिता ललित सिंह दरियाल के साथ मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला। यहां हुई सभा में लोगों ने कहा कि बीती छह अक्तूबर से लापता प्रदीप दरियाल का पिछले दिनों घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर शव मिला था। पुलिस उनकी मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने में नाकाम साबित हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रदीप की हत्या हुई है।
विज्ञापन

परिजनों और लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामले का खुलासा नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे। कैंडल मार्च में मृतक का भाई हरीश दरियाल भाई, गंगा सिंह दरियाल, विक्रम हरकोटिया, भवना दरियाल, बेलमती देवी, सरोज धामी, अनिल राज भट्ट, नरेश कर्त्वाल, नवीन भंडारी, छत्र सिंह कोरंगा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed