{"_id":"697a4560c60b42ff9f0a3beb","slug":"demand-for-construction-of-speed-breakers-near-the-district-and-womens-hospital-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-137554-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला और महिला अस्पताल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला और महिला अस्पताल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
Wed, 28 Jan 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला और महिला अस्पताल के पास सड़क पर तेज रफ्तार दौड़ रहे दोपहिया वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग करते हुए लोनिवि को पत्र भेजा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सड़क पर यदि स्पीड ब्रेकर नहीं लगा तो भविष्य में बड़ी घटना हो सकती है।
पीएमएस. डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने लोनिवि को भेजे पत्र में कहा है कि जिला और महिला अस्पताल के पास आए दिन तेज रफ्तार बाइक दौड़ती रहती हैं। दोनों अस्पतालों में मरीजों की भीड़ अधिक होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ऐसे में दोनों अस्पतालों के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने जरूरी हैं। वहीं डॉ. प्रशांत अधिकारी ने बताया कि पूर्व में जिला अस्पताल के गेट के पास तेज रफ्तार दौड़ रही बाइक की टक्कर से कई मरीज और तीमारदार घायल हो चुके हैं। ऐसे में स्पीड ब्रेकर जल्द लगाने की मांग की गई है।