फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Andolankari in Pithauragarh

सरकार वंचित आंदोनकारियों को दर्जा दो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Demand For Andolankari in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते वंचित राज्य आंदोलनकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि वास्तविक आंदोलनकारियों की अनदेखी की जा रही है जबकि राज्य की लड़ाई में कई लोगों ने अपना अहम योगदान दिया। इसके बावजूद आंदोलनकारी का दर्जा पाने के दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

धरना स्थल रामलीला मैदान टकाना में मंगलवार को वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने नारे लगाए और सरकार के खिलाफ धरना दिया। वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्होंने राज्य की लड़ाई में अपना योगदान दिया। जेल गए, पुलिस के डंडे खाए जबकि अभिलेखों को पुलिस ने नष्ट कर दिया है जिस कारण उन्हें आंदोलनकारी का दर्जा नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से अखबार को मानक मानकर और पूर्व में चिह्नित दो आंदोलनकारियों की पुष्टि के आधार पर वंचित लोगों को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा देने की मांग की है। इस दौरान वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट, महेंद्र सिंह लुंठी, समिति अध्यक्ष उमा पांडेय, केंद्रीय प्रवक्ता किशोर पाठक, उपाध्यक्ष पवन पाटनी, सुरेेश कसनियाल, भगवान बल्लभ पंत, गोविंद बोरा, जीवन राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed