फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Defense Minister will launch Shaheed Samman Yatra on 24

शहीद सम्मान यात्रा का रक्षा मंत्री 24 को करेंगे शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister will launch Shaheed Samman Yatra on 24
Defense Minister will launch Shaheed Samman Yatra on 24 - फोटो : REUTERS
पिथौरागढ़। विकासखंड मूनाकोट के झोलखेत मैदान में शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ 24 अक्तूबर को किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मूनाकोट और विण विकासखंड के 89 शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ ही शहीद यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शहीद सम्मान यात्रा के संबंध में पूर्व तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक की। कहा शहीद सम्मान यात्रा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी कर लें। मंच, पंडाल निर्माण के साथ ही पेयजल व्यवस्था, शौचालय निर्माण समेत अन्य सभी व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश नोडल अधिकारी डीडीओ और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि प्रतिभागियों के परिवहन की व्यवस्था के साथ ही कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए जाएं। आयोजन से पूर्व मंगलवार से शहीदों के परिवार के आंगन की पवित्र मिट्टी कलश में एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। विधायक चंद्रा पंत ने शहीद सम्मान यात्रा के सफल आयोजन के लिए सुझाव दिए। बैठक में सीडीओ अनुराधा पाल, एडीएम फिंचा राम चौहान, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोमल मेहता, डीडीओ गोपाल गिरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) बीबी भट्ट, सीओ अनिल मनराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed