{"_id":"5a6761e24f1c1b7e268b5f24","slug":"deepak-varun-in-the-temple-of-mai","type":"story","status":"publish","title_hn":"माई के मंदिरवा में दीपक वारूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माई के मंदिरवा में दीपक वारूं...
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Tue, 23 Jan 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में हनुमान मंदिर में बैठकी होली गायन करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी के बाद बैठकी होली में गीत, संगीत की फुहार बरसने लगी है। सोमवार रात गंगोलीहाट के हनुमान मंदिर में हुई बैठकी होली में राग-रागनियों की धूम मची।
विज्ञापन
होली गायक कपिल नेगी ने राग श्याम कल्याण में-माई के मंदिरवा में दीपक वारूं, की सुंदर प्रस्तुति दी। कपिल ने राग धमार में-नाहीं पड़त मैंका चैन कन्हैया बृज गलिन में, की प्रस्तुति से रंग जमा दिया। विरेंद्र रावल ने राग काफी में-सबको मुबारक होली, फागुन ऋतु शुभ अलबेली, की शानदार प्रस्तुति दी। कैलाश सिंह ने राग धमार में-मनसुख लाओ हो मृदंग आई चंद्रावली पग बांधे घुंघरवा, राग काफी में-ये कैसी नादानी सैय्या मोरी अंखियां पिरानी, की प्रस्तुति दी। शंकर लाल चौधरी ने राग काफी में-आयो नवल वसंत सखी ऋतुराज कहायो, नवीन पंत (नबका) ने राग सहाना में-अपनो विरन मोहे दे री ननदिया, की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
कैलाश सिंह, विरेंद्र रावल, शंकर लाल चौधरी ने भी होली गीत सुनाए। तबले पर संगत विरेंद्र रावल, कैलाश सिंह, कपिल नेगी ने दी। इस दौरान बाबा माधव गिरी, बसंत पंत, गंभीर सिंह रावल, भगवत उप्रेती, शमशेर धानिक, सेखू, सोनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन