फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death of a Congress worker who was seriously injured in the fight

मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Death of a Congress worker who was seriously injured in the fight
रामीराम का फाइल फोटो
पिथौरागढ़/डीडीहाट। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पिटाई से गंभीर रूप से घायल कांग्रेस कार्यकर्ता की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिटाई का आरोप भाजपा समर्थकों पर लगाया है। उन्होंने आरोपी युवकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने इसे भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की जरूरत बताई है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 13 फरवरी की देर रात भैसूड़ी निवासी रामी राम (44) पुत्र स्व. तेज राम को कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोन कर बुलाया और उसको पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में रामी राम की पत्नी को तबियत खराब होने के बाद गिरने की गलत जानकारी दी। डीडीहाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया, जहां पर 16 फरवरी को उसकी मौत हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि प्रचार के दौरान गौड़ीहाट में भी कांग्रेसी को पीटा गया था। शव का पोस्टमार्टम पिथौरागढ़ में कराया गया। उधर, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से मना कर दिया। हालांकि राजस्व विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर वे बाद में मान गए।
विज्ञापन

इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनीषा बिष्ट, नायब तहसीलदार, डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता रामी राम को देर रात नौ बजे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोन करके बुलाया, जिसके बाद उसको पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बरेली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अगर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। - प्रदीप पाल, कांग्रेस विधायक प्रत्याशी।

मुझे आपके माध्यम से इस तरह की किसी घटना की जानकारी मिल रही है। कांग्रेस के पास इसका कोई प्रमाण नहीं है। भाजपा की छवि को धूमिल करने के लिए कांग्रेेस की ओर से इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। राजस्व पुलिस को मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। - बिशन सिंह चुफाल, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed