फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Danger in Primary school bishad

Pithoragarh News: बिषाड़ का प्राथमिक विद्यालय भवन बदहाल

Sun, 20 Aug 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Danger in Primary school bishad
बदहाल प्राइमरी पाठशाला, बिषाड़। स्रोत-जागरूक पाठक
पिथौरागढ़। नगर से करीब 10 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बिषाड़ का प्राथमिक विद्यालय भवन बदहाल हो चुका है। लंबे अर्से से देखरेख के अभाव में यह भवन खंडहर होने के कगार पर है। विभागीय अधिकारियों को कई बार जानकारी देने के बावजूद सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस स्कूल में दो शिक्षक 10 बच्चों को पढ़ाते हैं। दीवारों में गहरी दरारें हो चुकी हैं। छत से कमरों में बजरी गिर रही है। भवन भी गिरताऊ हो चुका है। बारिश में खतरा और परेशानी बढ़ने के कारण बरामदे में बैठाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। अभिभावकों ने नया भवन बनाने की मांग की है। वहीं डीईओ बेसिक हवलदार प्रसाद ने बताया कि नए भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति और राशि मिलते ही निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय का भवन पूरी तरह बदहाल हो चुका है। यह दो शिक्षकों और 10 बच्चों की जान के लिए खतरा है। कभी भी हादसा हो सकता है। शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द भवन का निर्माण करना चाहिए। - नीरज रावल, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिषाड़ क्षेत्र के अधिकतर लोगों ने इसी विद्यालय से प्रारंभिक पढ़ाई की। इसके बावजूद बदहाल हो चुके भवन को देखकर लोगों को गुस्सा आता है। अगर समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। - विजय रावल, स्थानीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed