फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dandadhar Mela in Munsyari

ज्येष्ठा-बरपटिया की वार्षिक संगोष्ठी में संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dandadhar Mela in Munsyari
वार्षिक संगोष्ठी के अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी ज्येष्ठा-बरपटिया की महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के डांडाधार में ज्येष्ठा-बरपटिया समिति की वार्षिक संगोष्ठी हुई। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समिति के पदाधिकारियों ने संस्कृति और परंपरा के संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत समिति के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के साथ हुई। पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तेज सिंह पंडा ने रिबन काटकर भवन का उद्घाटन किया। केंद्रीय ज्येष्ठा बरपटिया उत्थान समिति की वार्षिक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष त्रिलोक सिंह इमलाल ने समिति के सामाजिक सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी। सभी ने ज्येष्ठा-बरपटिया समाज के उत्थान की जरूरत बताई। समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रेम सिंह तोमक्याल और नवीन सिंह पापड़ा ने संचालन किया। लक्ष्मण सिंह बोथ्याल, प्रेम सिंह रिंगवाल, प्रताप सिंह चुलकोटिया, केदार सिंह पापड़ा, गोपाल सिंह तोमक्याल, राजेंद्र सिंह तोमक्याल, भगत सिंह पछाई आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed