फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   daarama mahotsav mein mahila aur purushon ne chholiya nrty kiya

दारमा महोत्सव में महिला और पुरुषों ने किया छोलिया नृत्य

Sun, 13 Jan 2019 10:55 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 13 Jan 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
daarama mahotsav mein mahila aur purushon ne chholiya nrty kiya
दारमा महोत्सव में परंपरागत परिधानों में नृत्य प्रस्तुत करते रं समुदाय के महिला पुरुष। - फोटो : पिथौरागढ़
दारमा सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति और दिलिंग दारमा सेवा समिति की ओर से घाटीबगड़  में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का उद्घाटन विधायक हरीश धामी और विशिष्ट अतिथि आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निंबाडिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दारमा घाटी के महिला एवं पुरुषों ने पारंपरिक परिधानों में ढोल नगाड़े के साथ अतिथियों का स्वागत किया। महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विनोद सीपाल और जीवन मार्छाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। समिति की महिलाओं ने सभी अतिथियों को बैज लगाए।    
विज्ञापन


   सांस्कृतिक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पुष्पा दुग्ताल, पार्वती दताल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। दारमा महोत्सव का मुख्य आकर्षण सीपू, मार्छा, गो, ढांकर, दांतू, सोन, दुग्तु, बोन, फिलम, बालिंग, चल और सेला आदि गांव के महिला-पुरुषों ने आकर्षक छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी एवं विशिष्ट अतिथि ने दारमा निवासी सीआरपीएफ सुकमा में तैनात कमांडेंट पदक प्राप्त धर्मेंद्र सिंह दताल और सेना नाइन पैरा स्पेशल फोर्स में सेवारत सेना मेडल प्राप्त दान सिंह सीपाल को अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि हरीश धामी ने कहा कि दारमा घाटी के लोग आज भी अपनी संस्कृति को बचाने में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत के लोग माइग्रेशन के गांव में एक प्रहरी का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में शौचालय, नाली निर्माण और टिन शेड निर्माण की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत ने दारमा महोत्सव को सफल बनाने के लिए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान रं कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष बिशन सिंह बोनाल, दारमा सामाजिक सांस्कृतिक विकास समिति के महासचिव जगत सिंह दताल, दीलिंग दारमा सेवा समिति के संरक्षक नारायण सिंह दरियाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। दारमा सामाजिक सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने पर आभार जताया। विशिष्ट अतिथि डीआइजी निंबाडिया ने कहा कि दारमा घाटी के पंचाचूली ग्लेशियर सहित कई पर्यटन स्थल हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थलों में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाकर रोजगार की संभावनाएं तलाशे जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रं यूथ फोरम के अध्यक्ष पूरन ग्वाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में रं कल्याण के धारचूला इकाई अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, बीडीसी सदस्य रुकुम सिंह बिष्ट, बीडीसी सदस्य मनोज नगन्याल, सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला दताल, ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, गो प्रधान सरिता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर बोनाल, सामाजिक कार्यकर्ता लीला बंगयाल, डॉ. प्रेम सिंह नगन्याल, डॉ. महिमन सिंह दुग्ताल ,डी आर सीपाल, जीवन नगन्याल, जीवन सीपाल, जीवन मार्छाल, दिनेश चलाल, संजय दताल, धीराज चलाल, धीरा ग्वाल आदि मौजूद थे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed