फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Currently, rain and snow likely

फिलहाल बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं

Wed, 07 Dec 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट Updated Wed, 07 Dec 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
Currently, rain and snow likely
घने कोहरे से लिपटी जौलजीबी घाटी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि फिलहाल लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। अगले तीन-चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। उधर, घाटी वाले इलाकों में घने कोहरे से सुबह के समय जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। थल, मुवानी, जौलजीबी, घाट, पनार आदि क्षेत्रों में सुबह लगने वाले कोहरे से कड़ाके की ठंड का असर रहता है। ऊंचाई वाले इलाकों में दिन के समय मौसम सुहावना बना है। सुबह और शाम के समय ही ठंड का असर रहता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अभी कोई सिस्टम सक्रिय नहीं हो रहा है। इस कारण जल्दी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना नहीं है। रात में ठंड ज्यादा पड़ने से पाला गिरने का क्रम शुरू हो चुका है। इस समय जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास चल रहा है। मुनस्यारी में भी न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक जा रहा है। बारिश नहीं होने से फसलों पर सूखे का प्रभाव दिखने लगा है। कई इलाकों में तो गेहूं के बीज उगे ही नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed