फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cultural programme in district.

Pithoragarh News: अरे रावण तू धमकी दिखाता किसे, तुझे मरने का खौफ ही नहीं...

Fri, 11 Oct 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme in district.
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/गणाईगंगोली। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित रामलीला के आठवें दिन लंका दहन तक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

लीला का प्रारंभ हनुमान के समुद्र लांघने से हुआ। हनुमान जैसे ही लंका में प्रवेश करते हैं वहां वह कुटिया में विभीषण से मिलते हैं। इसके बाद वह अशोक वाटिका में माता जानकी से मिलते हैं। भूख लगने पर हनुमान फल खाते हैं और वाटिका को उजाड़ देते हैं। वह अक्षय कुमार का वध कर देते हैं। मेघनाद हनुमान को बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले जाते हैं। यहां रावण-हनुमान का संवाद होता है। हनुमान कहते हैं अरे रावण तू धमकी दिखाता किसे। रावण हनुमान की पूंछ में आग लगा देते हैं।
हनुमान लंका को जलाकर वापस रामदल में प्रवेश करते हैं। उधर, गंगोलीहाट में श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी और सांस्कृतिक मंच की रामलीला मंचन में केकई कोप भवन में चली जाती हैं। राजा दशरथ के मनाने पर कैकई उन्हें उनका वचन याद दिलाकर राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी का वरदान मांगती है। यहां से लेकर राम के वनवास जाने तक की लीला का मंचन किया गया। गणाईगंगोली में श्री राम बरात की झांकी निकाली गई जो कूना, सिमाली, देवराड़ी बोरा, ढिंगाल गांव, चौकी, मदनपुर, भुनेड़ा, तपोवन, सिमलता, बॉसपटान तक गई। यहां कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन उपाध्याय, कैलाश कोठारी, जिपं सदस्य चंदन बाणी, भगवत वर्मा, कुंदन बोरा, गुड्डू उपाध्याय, नीरज सूंठा, समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दशरथ-कैकई संवाद ने मन मोहा
मुवानी। रामलीला के चौथे दिन मंथरा-कैकई और दशरथ-कैकई संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान कस्बे में ढोल-नगाड़ों के साथ राम बरात भी निकाली गई। मुख्य अतिथि पोस्ट मास्टर हरीश चंद्र भट्ट रहे। राम नितिन नेगी, लक्ष्मण कुलदीप मेहरा सीता विनीत जोशी, दशरथ जगदीश मारकूना, कैकई की भूमिका किशोर कुमार ने निभाई। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमेश बम, संजय लाल वर्मा, दीपक कार्की, जीवन बोरा, कमलदीप बिष्ट, शिवराज, विक्रम सिंह कठायत, भुवन चंद्र जोशी समेत दर्शक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed