फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cultural programme in district.

Pithoragarh News: जयकारों के साथ उठा मोस्टा देवता और महाकाली का डोला

Sun, 08 Sep 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme in district.
पिथौरागढ़। ऋषि पंचमी चंडाक स्थित मोस्टामानू में छह पट्टी सोर के आराध्य मोस्टा देवता और मां महाकाली का डोला जयकारों के साथ उठा।
विज्ञापन

मोस्टा देवता के मंदिर में प्रात: पुजारियों ने पूजा अर्चना की। धीरे-धीरे मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। दोपहर में खुकदे के जागरखले से डोला यात्रा शुरू हुई। ढोल-नगाड़ों और शंख ध्वनि के साथ मोस्टा बाबा, मां महाकाली, बाला, असुर, लाटा, भैरव और पंचकोटी देवताओं जयकारे के साथ डोले मंदिर में पहुंचे। मंदिर के चारों ओर परिक्रमा कर डोले धुनी के पास पहुंचे। पंचकोटी देव डांगरों ने अवतरित होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया।
इससे पूर्व विधायक मयूख महर ने सांस्कृतिक मेले का दीप जलाकर उद्घाटन किया। सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मेले के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी, एसपी रेखा यादव, नेपाल के एसपी देवी चंद, सीओ परवेज अली,दायित्वधारी गणेश भंडारी, शमशेर महर, संयोजक विरेंद्र बोहरा, मेला समिति अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट, सुभाष, जोशी, नीलांबर गुरुरानी, पुजारी गणेश दत्त कांडपाल, गोविंद बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ललित शौर्य और जनार्दन उप्रेती ने किया।
विज्ञापन

मुवानी नाग मंदिर में लगा मेला
मुवानी। मुवानी घाटी के शीर्ष में स्थित नाग मंदिर में ऋषि पंचमी पर मेले का आयोजन किया गया। सुबह लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर में बाजार से मंदिर तक ढोल- दमाऊं के साथ जात निकाली गई। मंदिर में ठुल खेल, झोड़ा-चांचरी का भी आयोजन किया गया। व्यापारी जगत सिंह मेहता की ओर से भंडारा लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed