फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cultural parties march with folklore

सांस्कृतिक दलों ने जनगीतों के साथ निकाला मार्च

Mon, 24 Sep 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 24 Sep 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Cultural parties march with folklore
पिथौरागढ़ में जनगीतों के साथ सांस्कृतिक मार्च निकालते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय संग्रहालय स्थित प्रेक्षागृह को निजी हाथों में देकर सिनेमा हाल बनाने के विरोध में विभिन्न सांस्कृतिक दलों से जुड़े युवाओं ने जनगीतों के साथ नगर में मार्च निकाला। बाद में उन्होंने सीडीओ के माध्यम से अपर सचिव को ज्ञापन भेजा।  
विज्ञापन


सांस्कृतिक दलों से जुड़े युवा सोमवार को रामलीला मैदान के पास एकत्रित हुए और वहां से हुड़के की थाप पर जनगीत गाते हुए बाजार में जुलूस निकाला। उन्होंने रंगकर्म जिंदाबाद, उत्तराखंडी संस्कृति जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रेक्षागृह ठेकेदारों को बेचना चाहती है। ज्ञापन में कहा है कि उक्त प्रेक्षागृह पिथौरागढ़ की सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


नगर के विभिन्न नाट्य समूह अपनी कार्यशालाओं और रंगमंच संबंधी गतिविधियों का आयोजन करते हैं। कहा है कि रंगकर्म के माध्यम से प्रेक्षागृह का उपयोग लोक संस्कृति को संरक्षित करने और उसे बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। उन्होंने प्रेक्षागृह को निजी हाथों में देने का पुरजोर विरोध किया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी, भगवान सिंह रावत, सतीश जोशी, निर्मल साह, कैलाश कुमार, राजकिशोर उस्ताद, डिगरदीप, हेमराज बिष्ट, मोहन बिष्ट समेत विभिन्न सांस्कृतिक दलों से जुड़े युवा शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed