{"_id":"6a1dcba283bc477e77027872","slug":"crowd-of-tourists-in-chaukori-drinking-water-is-not-available-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-142505-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चौकोड़ी में पर्यटकों की भीड़, नहीं मिल रहा पीने के लिए पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चौकोड़ी में पर्यटकों की भीड़, नहीं मिल रहा पीने के लिए पानी
Mon, 01 Jun 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। एक ओर जहां तीन दिन से क्षेत्र में बारिश से लोग परेशान हैं वहीं पर्यटक स्थल चौकोड़ी में पर्यटकों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यहां पिछले 15 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। निजी टैंकर से पेयजल की आपूर्ति कर काम चलाया जा रहा है।
चौकोड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह में कर्मचारियों के साथ ही घूमने आ रहे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी से सीमित पर्यटकों की ही व्यवस्था हो पा रही है। क्षेत्र के घरों और होटलों में भी पानी की समस्या बनी हुई है। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत ने बताया कि पानी की समस्या की जानकारी संबंधित विभागों को दी गई है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
उन्होंने बताया कि आए दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी है कि पर्यटन सीजन में पर्यटक आवास गृह सहित आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप है लेकिन जल निगम और जल संस्थान पेयजल योजना के नाम पर एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंकते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
चौकोड़ी में पेयजल योजना जल निगम को हस्तांतरित कर दी है। निगम की ओर से ही योजना का संचालन किया जा रहा है। - कमलेश मेहता, अवर अभियंता, जल संस्थान, बेड़ीनाग
कोट
चौकोड़ी की पेयजल योजना जल संस्थान से हस्तांतरण के लिए आई है। इस पर अभी कार्य चल रहा है। योजना अभी हस्तांतरित नहीं हुई है। - पंकज बिष्ट, अवर अभियंता, जल निगम, गंगोलीहाट