फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Crowd in Marcket with night Curfeu

दिन में मनमानी, रात में सख्ती का क्या औचित्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Crowd in Marcket with night Curfeu
पिथौरागढ़ में कोरोना के खतरे के बीच लोग बाजारों में बे-खौफ बिना मास्क के सामाजिक दूरी के नियमों क? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। करोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश भर में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। पूस की सर्द रातों में वैसे ही लोग घरों से बाहर नहीं निकलते हैं। दिन में लोग मनमानी कर रहे हैं। सरेआम लोग सुरक्षित दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और बगैर मास्क के नगर में घूम रहे हैं। ऐसे में रात्रि कर्फ्यू का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी सुबह 11 बजे गांधी चौक पहुंची। यहां अधिकतर लोग बिना मास्क के नजर आए। लोग सुरक्षित दूरी के नियमों का पालन भी नहीं कर रहे थे। इसके बाद टीम 11:30 बजे सिमलगैर पहुंची तो यहां भी स्थिति डराने वाली थी। व्यापारियों से लेकर आम लोग बिना मास्क पहने नजर आए।
विज्ञापन

इसके बाद टीम दोपहर 12 बजे पुरानी बाजार पहुंची तो यहां भी लोग बिना मास्क के नजर आए। व्यापारियों के रास्तों में फैलाए सामान के कारण लोगों को चलने में दिक्कत हो रही थी। इस कारण सुरक्षित दूरी के नियम का पालन भी नहीं हो पा रहा था। इसके बाद भी टीम दोपहर 12:10 बजे नई बाजार पहुंची तो यहां भीड़ तो कम थी पर लोग बिना मास्क के घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ वाले क्षेत्रों में नहीं दिखी पुलिस
पिथौरागढ़। नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोग बेखौफ बिना मास्क के घूम रहे हैं। लोगों को सुरक्षित दूरी के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम से कोई भी व्यक्ति तैनात नहीं मिला। हालांकि सिल्थाम चौकी में पुलिस और यातायात कर्मी लोगों से मास्क पहनने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed