{"_id":"6537fdbc50730f0e8e0fea30","slug":"cross-report-filed-in-case-of-dispute-in-ramlila-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-6149-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रामलीला में हुए विवाद के मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रामलीला में हुए विवाद के मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज
Tue, 24 Oct 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। दशाईथल में रामलीला के दौरान भाजपा नेता और कुछ लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 504, 323 में केस दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि एक पक्ष ने सोमवार रात ही पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के बाद भाजपा नेताओं पर केस दर्ज कर लिया था। इधर मंगलवार को भाजपा नेताओं ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ भी तहरीर दी। मामले के अनुसार रामलीला में भाजपा नगर महामंत्री हरीश दुर्गापाल, नगर अध्यक्ष रमेश बोरा अतिथि के तौर पर बुलाए गए थे।
हरीश दुर्गापाल का आरोप है कि जब वह मंच पर बैठे थे तो फुटसिल निवासी नरेश भट्ट, प्रकाश भट्ट और पंकज भट्ट ने रामलीला के दौरान गालीगलौज की। जब इसका विरोध किया तो तीनों ने उनके साथ मारपीट की। इधर पुलिस को दी तहरीर में दूसरे पक्ष का आरोप है कि भाजपा नेता ने उनकी बहू के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। संवाद