फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cross FIR in Pithauragarh

युवती और दो नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cross FIR in Pithauragarh
Cross FIR in Pithauragarh
पिथौरागढ़। रई क्षेत्र निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक और मानसिक शोषण के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी युवक की मां ने थाना जाजरदेवल में तहरीर देकर युवती की मां समेत पांच लोगों पर रंगदारी मांगने, मारपीट, तोड़फोड़ कर अभद्रता का आरोप लगाया है। रुपये मांगने का ऑडियो सोशल साइटों पर वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में आरोपी युवक की मां का कहना है कि 12 जुलाई को करीब दो बजे युवती के साथ दो अन्य युवकों ने उनके घर में आकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ की। वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देने लगे। घर का दरवाजा तोड़कर उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट कर स्कूटी को भी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

गृहस्वामी ने पुलिस के फोन नंबर 112 पर घटना की सूचना दी। इसके बावजूद 13 जुलाई को दो युवकों ने उनसे डेढ़ लाख रुपये मांगे और रुपये न देने पर समाज में बेइज्जती की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती, जित्तू, आशीष, कार्तिक और एक अज्ञात युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 384, 427, 452, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है। जाजरदेवल के थानाध्यक्ष केसी आर्या का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक की मां की तहरीर के आधार पर युवती समेत दो नामजद और एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुखबीर सिंह, एसपी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed