फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vnrawat found the body of young man

वनरावत युवक की लाश मिली

Sat, 21 Nov 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Nov 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी मेला देखकर लौटा कुलेख गांव निवासी वनरावत हिमांशु रजवार (22) शुक्रवार की रात घर नहीं पहुंचा। शनिवार को उसकी लाश चर्मा के पास सड़क के किनारे मिली। पुलिस ने बताया कि हिमांशु परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जौलजीबी मेला देखने गया था। परिवार के अन्य लोग तो सीधे अपने गांव कुलेख जाने के लिए भागीचौरा वाली जीप में बैठ गए लेकिन हिमांशु ओगला में उतर गया। जब वह रात में घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने शनिवार सुबह से खोजबीन शुरू की। थाना प्रभारी गणेश सामंत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। उधर, बेड़ीनाग के चौकोड़ी से अपने पड़ोसी युवक की बाइक पर बैठकर सनगाड़ को जा रही भानुली देवी (60) की धरमघर के पास मोटरसाइकिल से गिरकर मौत हो गई। थाना प्रभारी एसएस नयाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना इत्तफाक से हुई है। महिला का बैलेंस बाइक में बिगड़ गया था। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed