फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Student dead

छात्र की संदिग्ध हालत में मौत

Tue, 02 Feb 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अस्कोट/डीडीहाट / पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,अस्कोट/डीडीहाट / पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज गर्खा में कक्षा दस में पढ़ने वाले एक छात्र की लाश संदिग्ध हालत में खाई से बरामद हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि सोमवार को शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर ग्राम चौंसाल के आठ बच्चे विद्यालय जाने के बजाए जंगल की ओर से चले गए। इनमें से अन्य बच्चे तो शाम को घर पहुंच गए लेकिन चौंसाल निवासी मनोहर सिंह बिष्ट का बेटा लोकेश बिष्ट (16) घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और अस्कोट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रात करीब दो बजे चौंसाल से जीआईसी गर्खा जाने वाले रास्ते के पास 300 मीटर गहरी खाई से लोकेश का शव बरामद कर लिया। लोकेश के सिर पर गंभीर चोट है और मुंह से खून निकल रहा था।

थाना प्रभारी विद्याधर जोशी के नेतृत्व में गए कांस्टेबल ताजवर सिंह, किशन नाथ और सुशील कुमार ने ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने इस मामले में लोकेश के साथ जंगल की ओर गए सातों विद्यार्थियों को थाने बुला लिया। उनसे पूछताछ में यही पता चला है कि यह लोग आंवले तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गए थे। तभी लोकेश पेड़ से गिर गया। साथियों ने पुलिस को यह भी बताया कि घरवालों की डर से यह बात किसी को नहीं बताई। पुलिस अभी भी इस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के कारणों की पूरी तहकीकात की जाएगी। पुलिस देर शाम तक सातों विद्यार्थियों से पूछताछ कर रही थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जीआईसी गर्खा में शोक की लहर दौड़ गई। चौंसाल गांव में घटना के बाद शोक फैल गया। पिता और माता को बेहोशी के दौरे पड़ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद सारी स्थिति साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed