{"_id":"56ed8cd34f1c1b807c8b486d","slug":"mines-buried-in-the-soil-in-the-girl-s-death-baitdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैतड़ी में मिट्टी की खान में दबकर लड़की की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैतड़ी में मिट्टी की खान में दबकर लड़की की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बैतड़ी जिले में वार्ड संख्या 9 निवासी एक लड़की की मिट्टी की खान में दबकर मौत हो गई। नेपाल में अब तक मिट्टी की खान में दबकर पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इन दिनों नेपाल में घरों की लिपाई के लिए लाल मिट्टी लाने का काम तेजी से चलता है।
विज्ञापन
हल्दू के चौकी प्रभारी राम प्रसाद अवस्थी ने बताया कि वार्ड संख्या 9 निवासी मदन बहादुर की 15 वर्षीय बेटी गीता शनिवार को अकेले मिट्टी लाने के लिए गई थी। जब वह शाम तक वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। मिट्टी के खान की खुदाई करने पर गीता की लाश मिल गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन