फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   JCB drown in ditch, driver dies

जेसीबी खाई में गिरी, चालक की मौत

Wed, 17 Jan 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 17 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
JCB drown in ditch, driver dies
डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर अंतोड़ा बैंड के पास खाई में गिरी जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग पर अंतोड़ा बैंड के पास बुधवार अपरान्ह 4.30 बजे जेसीबी के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। लोक निर्माण विभाग की यह जेसीबी बारिश के दौरान सड़क पर गिरे मलबे को साफ करने में जुटी थी। घटना की जानकारी मिलते ही लोनिवि के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग पर अंतोड़ा बैंड के पास मलबा सड़क के एकदम किनारे जमा था। जेसीबी चालक गोपाल सिंह (50) पुत्र प्रताप सिंह निवासी अस्कोट ने जैसे ही सड़क के किनारे का मलबा हटाने के लिए जेसीबी को मोड़ा तो वह असंतुलित होकर 150 मीटर खाई में गिर गई। जेसीबी के साथ ही चालक भी खाई में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से काम पर लगे मजदूरों में हड़कंप मच गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता गणेश जोशी ने बताया कि बुधवार से दूनाकोट मार्ग पर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां पर सड़क से नीचे गहरी खाई है। पुलिस उपनिरीक्षक एमएस बोहरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। पुलिस अपने स्तर से दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को अस्कोट सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed